घर में रोजाना काम में आने वाली चीजों से भी शकुन-अपशकुन जुड़े होते हैं, जो जीवन में कई महत्वपूर्ण मोड़ लाते हैं। शकुन शुभ फल देते हैं, वहीं अपशकुन इंसान को आने वाले संकटों से सावधान करते हैं। यहाँ घर से जुड़ी वस्तुओं के शकुनों के बारे में बता रहे हैं।
दूध सबंधी शकुन
- सुबह-सुबह दूध को देखना शुभ कहा जाता है।
- दूध का उबलकर गिरना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति, संपत्ति, मान व वैभव की उन्नति होती है।
- दूध का बिखर जाना अपशकुन मानते हैं, जो किसी दुर्घटना का संकेत है।
- दूध को जान-बूझकर छलकाना अपशकुन माना जाता है , जो घर में कलह का कारण है।